UP Board Result 2025: पूर्वांचल बना टॉप, पश्चिमी यूपी पिछड़ा

Rajiv

UP Board Result 2025 में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पूर्वांचल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से नंबर वन का ताज छीन लिया है। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में सबसे बेहतरीन परिणाम दिया।

हाईस्कूल परीक्षा में गोरखपुर क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.43% रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 83.47% विद्यार्थी सफल हुए। लड़कों का हाईस्कूल पास प्रतिशत 88.95% और लड़कियों का 94.06% रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में लड़कों का 80.08% और लड़कियों का 87.13% परिणाम रहा।

मेरठ और बरेली रहे दूसरे स्थान पर
हाईस्कूल में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय 91.08% रिजल्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इंटरमीडिएट में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय ने 82.87% पास प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रयागराज और वाराणसी पीछे रहे
हाईस्कूल रिजल्ट में प्रयागराज तीसरे स्थान (90.24%) पर रहा, जबकि बरेली (88.90%) और वाराणसी (88.90%) चौथे व पांचवें पायदान पर रहे।
इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रयागराज तीसरे (81.47%), मेरठ चौथे (80.44%) और वाराणसी पांचवें (79.20%) स्थान पर रहा।

👉 रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें:
UP Board Result 2025 चेक करें

12 साल में हाईस्कूल का सबसे बेहतरीन रिजल्ट
हाईस्कूल का परिणाम इस बार पिछले 12 वर्षों में सबसे शानदार रहा। 90.11% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जो 2014 से अब तक का सबसे अच्छा आंकड़ा है (2021 को छोड़कर, जब कोरोना काल में सभी विद्यार्थी प्रमोट कर दिए गए थे)।

पिछले वर्षों के हाईस्कूल परिणाम प्रतिशत:

  • 2014: 86.71%
  • 2015: 83.74%
  • 2016: 87.66%
  • 2017: 81.18%
  • 2018: 75.16%
  • 2019: 80.07%
  • 2020: 83.31%
  • 2021: 99.53% (कोविड प्रमोशन)
  • 2022: 88.18%
  • 2023: 89.78%
  • 2024: 89.55%
  • 2025: 90.11%

इंटरमीडिएट परिणामों का हाल:
इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम अपेक्षाकृत स्थिर रहा। 2025 में 81.15% विद्यार्थी पास हुए। पिछले वर्षों के मुकाबले यह थोड़ा कम जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर संतोषजनक माना जा रहा है।

पिछले वर्षों के इंटरमीडिएट परिणाम प्रतिशत:

  • 2016: 87.99%
  • 2017: 82.62%
  • 2018: 72.43%
  • 2019: 70.06%
  • 2020: 74.63%
  • 2021: 97.88% (कोविड प्रमोशन)
  • 2022: 85.33%
  • 2023: 75.52%
  • 2024: 82.60%
  • 2025: 81.15%

UP Board Result 2025 में पूर्वांचल ने बाजी मार ली है। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने जबरदस्त प्रदर्शन कर पश्चिमी यूपी के मेरठ और बरेली को पीछे छोड़ दिया है। अब नजर अगले साल के रिजल्ट पर है कि क्या पश्चिमी यूपी वापसी कर पाएगा या पूर्वांचल अपना दबदबा बनाए रखेगा।

Share This Article
Leave a Comment